businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 54 points 74829मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 53.66 अंकों की गिरावट के साथ 27,782.25 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 46.84 अंकों की वृद्धि के साथ 27882.75 पर खुला और 53.66 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 27,782.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,935.88 के ऊपरी और 27,696.99 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 22.15 अंकों की तेजी के साथ 8,614.35 पर खुला और 19.65 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,622.95 के ऊपरी और 8,547.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 22.21 अंकों की तेजी के साथ 13,000.15 पर और स्मॉलकैप 14.58 अंकों की गिरावट के साथ 12,487.12 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी देखी गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.46 फीसदी), ऊर्जा (0.78 फीसदी), तेल और गैस (0.70 फीसदी), वाहन (0.62 फीसदी) और दूरसंचार (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.25 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (1.24 फीसदी), रियल्टी (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.67 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0