businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 310 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 310 points 67898मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 310.28 अंकों की गिरावट के साथ 27,774.88 पर और निफ्टी 102.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,575.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 48.2 अंकों की बढोतरी के साथ 28,133.36 पर खुला और 310.28 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 27,774.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,143.28 के ऊपरी और 27,736.62 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 8.45 अंकों की तेजी के साथ 8,686.70 पर खुला और 102.95 अंकों या 1.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,575.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,690.10 के ऊपरी और 8,564.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 135.61 अंकों की गिरावट के साथ 12,644.36 पर और स्मॉलकैप 146.16 अंकों की गिरावट के साथ 12,192.06 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें सर्वाधिक गिरावट तेल और गैस (2.19 फीसदी), ऊर्जा (2.04 फीसदी), वाहन (1.93 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.84 फीसदी) और बिजली (1.56 फीसदी) में हुई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0