businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 224 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 224 points 74285मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 224.03 अंकों की गिरावट के साथ 27,835.91 पर और निफ्टी 58.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,592.20 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 43.66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,103.60 पर खुला और 224.03 अंकों या 0.80 फीसदी गिरावट के साथ 27,835.91 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,154.21 के ऊपरी और 27,803.24 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 18.55 अंकों की तेजी के साथ 8,668.85 पर खुला और 58.10 अंकों या 0.67 फीसदी गिरावट के साथ 8,592.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,683.05 के ऊपरी और 8,583.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 45.94 अंकों की गिरावट के साथ 12977.94 पर और स्मॉलकैप 13.43 अंकों की गिरावट के साथ 12501.70 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 2 सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.31 फीसदी) और तेल और गैस (0.29 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टर में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.82 फीसदी), धातु (1.43 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.28 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.83 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0