businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 328 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains strength by  328 points 31876मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 328.37 अंकों की तेजी के साथ 26,007.30 पर और निफ्टी 107.60 अंकों की बढोतरी के साथ 7,962.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 74.01 अंकों की गिरावट के साथ 25,604.92 पर खुला और 328.37 अंकों या 1.28 फीसदी तेजी के साथ 26,007.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,055.00 के ऊपरी और 25,549.05 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 26.90 अंकों की कमजोरी के साथ 7,828.15 पर खुला और 107.60 अंकों या 1.37 फीसदी तेजी के साथ 7,962.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,974.50 के ऊपरी और 7,822.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़ोतरी देखी गई। मिडकैप 86.74 अंकों की तेजी के साथ 11,090.49 पर और स्मॉलकैप 75.51 अंकों की तेजी के साथ 11,111.11 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.02 फीसदी), धातु (1.98 फीसदी), रियल्टी (1.93 फीसदी), वित्त (1.78 फीसदी) और वाहन (1.57 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तजी रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0