businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 460 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 460 points 35281मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 460.36 अंकों की वृद्धि के साथ 25,688.86 पर और निफ्टी 132.60 अंकों की तेजी के साथ 7,866.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 93.33 अंकों की बढत के साथ 25,321.83 पर खुला और 460.36 अंकों या 1.82 फीसदी तेजी के साथ 25,688.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,709.68 के ऊपरी और 25,302.86 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 21.80 अंकों की बढत के साथ 7,755.25 पर खुला और 132.60 अंकों या 1.71 फीसदी तेजी के साथ 7,866.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,873.65 के ऊपरी और 7,753.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 136.90 अंकों की तेजी के साथ 11,102.18 पर और स्मॉलकैप 130.82 अंकों की तेजी के साथ 11,030.13 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.45 फीसदी), वित्त (2.35 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.86 फीसदी), दूरसंचार (1.80 फीसदी) और रियल्टी (1.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0