businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 45 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 45 points 23108मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 45.12 अंकों की तेजी के साथ 25,330.49 पर और निफ्टी 10.65 अंकों की तेजी के साथ 7,714.90 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 45.64 अंकों की बढत के साथ 25,331.01 पर खुला और 45.12 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 25,330.49 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,381.33 के ऊपरी और 25,083.70 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 8.70 अंकों की कमजोरी के साथ 7,695.55 पर खुला और 10.65 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 7,714.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,728.20 के ऊपरी और 7,643.80 के निचले स्तर को छुआ।


बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 54.59 अंकों की तेजी के साथ 10,498.83 पर और स्मॉलकैप 28.56 अंकों की तेजी के साथ 10,477.04 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.68 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.60 फीसदी), बिजली (1.23 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.19 फीसदी) और वाहन (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (1.18 फीसदी) और बैंकिंग (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0