businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 401 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 401 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 401.12 अंकों की तेजी के साथ 24,870.69 पर और निफ्टी 138.90 अंकों की तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 122.26 अंकों की गिरावट के साथ 24,347.31 पर खुला और 401.12 अंकों या 1.64 फीसदी तेजी के साथ 24,870.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,911.90 के ऊपरी और 24,340.06 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 11.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,413.35 पर खुला और 138.90 अंकों या 1.87 फीसदी तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,575.65 के ऊपरी और 7,402.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 206.18 अंकों की तेजी के साथ 10,417.26 पर और स्मॉलकैप 115.32 अंकों की तेजी के साथ 10,869.84 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.51 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.43 फीसदी), ऊर्जा (2.08 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (1.05 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0