businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 36 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 36 points 30631मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को मिला-जुला रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 36.20 अंकों की तेजी के साथ 25,880.38 पर और निफ्टी 2.70 अंक की गिरावट के साथ 7,912.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 135.50 अंकों की तेजी के साथ 25,979.68 पर खुला और 36.20 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 25,880.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,080.07 के ऊपरी और 25,783.12 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 38.90 अंकों की बढ़त के साथ 7,953.65 पर खुला और 2.70 अंक या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 7,912.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,978.45 के ऊपरी और 7,884.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 54.83 अंकों की गिरावट के साथ 11,009.30 पर और स्मॉलकैप 57.63 अंकों की गिरावट के साथ 11,076.85 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (1.95 फीसदी), वित्त (1.23 फीसदी), ऊर्जा (0.78 फीसदी), तेल एवं गैस (0.67 फीसदी) और धातु (0.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी), रियल्टी (1.47 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.37 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.22 फीसदी) और बिजली (1.09 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0