सेंसेक्स में 333 अंकों की तेजी
Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2016 |
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक
सेंसेक्स 332.63 अंकों की तेजी के साथ 25,285.37 पर और निफ्टी 99.90 अंकों
की तेजी के साथ 7,704.25 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 54.82 अंकों की बढ़त के साथ 25,007.56 पर खुला और 332.63
अंकों या 1.33 फीसदी तेजी के साथ 25,285.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार
में सेंसेक्स ने 25,327.45 के ऊपरी और 24,988.27 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 14.85 अंकों की मजबूती के साथ 7,619.20 पर खुला और 99.90 अंकों या
1.31 फीसदी तेजी के साथ 7,704.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी
ने 7,713.55 के ऊपरी और 7,617.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप
143.87 अंकों की तेजी के साथ 10,444.24 पर और स्मॉलकैप 139.72 अंकों की
तेजी के साथ 10,448.48 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही।
औद्योगिक (2.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.01 फीसदी), आधारभूत सामग्री
(1.94 फीसदी), वित्त (1.81 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.80 फीसदी)
सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
(IANS)