businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 293 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 293 points 68895मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 292.80 अंकों की तेजी के साथ 28,152.40 पर और निफ्टी 80.00 अंकों की तेजी के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 60.35 अंकों की तेजी के साथ 27,919.95 पर खुला और 292.80 अंकों या 1.05 फीसदी तेजी के साथ 28,152.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,203.27 के ऊपरी और 27900.91 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 13.3 अंकों की तेजी के साथ 8,605.45 पर खुला और 80.00 अंकों या 0.93 फीसदी तेजी के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,684.30 के ऊपरी और 8,604.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 105.40 अंकों की तेजी के साथ 12,753.41 पर और स्मॉलकैप 25.00 अंकों की तेजी के साथ 12,214.23 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.03 फीसदी), वित्त (1.78 फीसदी), धातु (1.26 फीसदी), वाहन (1.07 फीसदी) और औद्योगिक (0.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (0.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), दूरसंचार (0.10 फीसदी) और तेल व गैस (0.08 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0