businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 28 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 28 points 30378मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रूख रहा। सेंसेक्स 27.82 अंकों की तेजी के साथ 25,844.18 पर और निफ्टी 0.05 अंक की तेजी के साथ 7,914.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 125.98 अंकों की तेजी के साथ 25,942.34 पर खुला और 27.82 अंकों या 0.11 फीसदी तेजी के साथ 25,844.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,956.34 के ऊपरी और 25,716.81 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी सुबह 35.35 अंकों की बढत के साथ 7,950.05 पर खुला और 0.05 अंक या नगण्य फीसदी तेजी के साथ 7,914.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,950.40 के ऊपरी और 7,877.55 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 10.83 अंकों की तेजी के साथ 11,064.13 पर और स्मॉलकैप 70.29 अंकों की तेजी के साथ 11,134.48 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.81 फीसदी), आधारभूत वस्तुएं (1.65 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.34 फीसदी) और बिजली (1.07 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ऊर्जा (1.24 फीसदी), दूरसंचार (1.22 फीसदी), तेल एवं गैस (0.73 फीसदी), वाहन (0.57 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0