businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 275 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 275 points 22135मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 275.37 अंकों की तेजी के साथ 24,952.74 पर और निफ्टी 91.80 अंकों की तेजी के साथ 7,604.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 52.04 अंकों की बढ़त के साथ 24,729.41 पर खुला और 275.37 अंकों या 1.12 फीसदी तेजी के साथ 24,952.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,986.94 के ऊपरी और 24,681.64 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 22.10 अंकों की मजबूती के साथ 7,534.65 पर खुला और 91.80 अंकों या 1.22 फीसदी तेजी के साथ 7,604.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,613.60 के ऊपरी और 7,517.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 67.45 अंकों की तेजी के साथ 10,300.37 पर और स्मॉलकैप 62.78 अंकों की तेजी के साथ 10,308.76 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.17 फीसदी), धातु (2.14 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.10 फीसदी) और रियल्टी (1.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.82 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0