businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 174 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 174 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 173.93 अंकों की तेजी के साथ 25,494.37 पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 7,750.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 82.03 अंकों की तेजी के साथ 25,402.47 पर खुला और 173.93 अंकों या 0.69 फीसदी तेजी के साथ 25,494.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,572.90 के ऊपरी और 25,372.47 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 24.35 अंकों की तेजी के साथ 7,725.25 पर खुला और 50.00 अंकों या 0.65 फीसदी तेजी के साथ 7,750.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,776.60 के ऊपरी और 7,715.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 37.45 अंकों की तेजी के साथ 10,743.00 पर और स्मॉलकैप 27.56 अंकों की तेजी के साथ 11,363.40 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.42 फीसदी), तेल एवं गैस (1.71 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.51 फीसदी), प्रौैद्योगिकी (1.30 फीसदी) और बिजली (1.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। चार सेक्टरों तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.58 फीसदी), वाहन (0.51 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवा (0.37 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0