businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 160 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 160 points 34224मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.48 अंकों की तेजी के साथ 25,262.21 पर और निफ्टी 28.95 अंकों की तेजी के साथ 7,735.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 85.93 अंकों की तेजी के साथ 25,187.66 पर खुला और 160.48 अंकों या 0.64 फीसदी तेजी के साथ 25,262.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,394.10 के ऊपरी और 25,162.94 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 24.45 अंकों की तेजी के साथ 7,731.00 पर खुला और 28.95 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 7,735.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,777.55 के ऊपरी और 7,706.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट देखी गई। मिडकैप 9.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,924.50 पर और स्मॉलकैप 3.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,920.66 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 12 में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.60 फीसदी), औद्योगिक (0.87 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.83 फीसदी), रियल्टी (0.73 फीसदी) और बिजली (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी), तेल और गैस (0.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु व सेवाएं (0.13 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0