businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 120 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 120 points 37418मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 120.38 अंकों की तेजी के साथ 25,773.61 पर और निफ्टी 30.00 अंकों की तेजी के साथ 7,890.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 102.91 अंकों की तेजी के साथ 25,756.14 पर खुला और 120.38 अंकों या 0.47 फीसदी तेजी के साथ 25,773.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,927.31 के ऊपरी और 25,733.76 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 36.10 अंकों की तेजी के साथ 7,896.85 पर खुला और 30.00 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 7,890.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,940.10 के ऊपरी और 7,879.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 14.54 अंकों की तेजी के साथ 11,203.61 पर और स्मॉलकैप 20.98 अंकों की तेजी के साथ 11,144.56 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.18 फीसदी), रियल्टी (0.79 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.72 फीसदी), वाहन (0.58 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.55 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों बिजली (0.38 फीसदी), दूरसंचार (0.30 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.16 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.14 फीसदी) और धातु (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0