businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 109 points 78005मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.63 अंकों की तेजी के साथ 28,532.11 पर और निफ्टी 35.00 अंकों की तेजी के साथ 8,809.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 75.24 अंकों की तेजी के साथ 28,498.72 पर खुला और 108.63 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 28,532.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,581.58 के ऊपरी और 28,427.63 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 21.7 अंकों की तेजी के साथ 8,796.35 पर खुला और 35.00 अंकों या 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 8,809.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,824.10 के ऊपरी और 8,768.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 64.07 अंकों की तेजी के साथ 13,230.94 पर और स्मॉलकैप 45.08 अंकों की तेजी के साथ 12,644.06 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.48 फीसदी), वाहन (1.01 फीसदी), रियल्टी (0.95 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.71 फीसदी और स्वास्थ्य सेवाएं (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के 4 शेयरों ऊर्जा (0.65 फीसदी), धातु (0.29 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.10 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0