businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 109 points 76772मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 109.16 अंकों की तेजी के साथ 28,452.17 पर और निफ्टी 41.85 अंकों की तेजी के साथ 8,786.20 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 29.24 अंकों की तेजी के साथ 28,372.25 पर खुला और 109.16 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 28,452.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,532.25 के ऊपरी और 28,363.10 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 9.7 अंकों की तेजी के साथ 8,754.05 पर खुला और 41.85 अंकों या 0.48 फीसदी तेजी के साथ 8,786.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,819.20 के ऊपरी और 8,754.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 48.92 अंकों की तेजी के साथ 13,217.31 पर और स्मॉलकैप 22.70 अंकों की तेजी के साथ 12,648.79 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.40 फीसदी), बैंकिंग (1.20 फीसदी), वित्त (1.08 फीसदी), औद्योगिक (1.04 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.71 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे धातु (1.40 फीसदी), रियल्टी (0.81 फीसदी), ऊर्जा (0.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.39 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0