businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 104 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 104 points 67124मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.22 अंकों की तेजी के साथ 28,182.57 पर और निफ्टी 28.20 अंकों की तेजी के साथ 8,711.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 103.57 अंकों की तेजी के साथ 28,181.92 पर खुला और 104.22 अंकों या 0.37 फीसदी तेजी के साथ 28,182.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,226.38 के ऊपरी और 28,128.06 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 29.7 अंकों की तेजी के साथ 8,712.85 पर खुला और 28.20 अंकों या 0.32 फीसदी तेजी के साथ 8,711.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,723.50 के ऊपरी और 8,697.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 125.88 अंकों की तेजी के साथ 12,824.32 पर और स्मॉलकैप 87.22 अंकों की तेजी के साथ 12,393.81 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (1.54 फीसदी), ऊर्जा (1.40 फीसदी), बिजली (0.92 फीसदी), रियल्टी (0.88 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.75 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के एक शेयर दूरसंचार (2.30 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0