businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 190 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex durge by 190 points 29904मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 189.61 अंकों की तेजी के साथ 25,816.36 पर और निफ्टी 64.25 अंकों की तेजी के साथ 7,914.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 206.41 अंकों की तेजी के साथ 25,833.16 पर खुला और 189.61 अंकों या 0.74 फीसदी तेजी के साथ 25,816.36 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,870.03 के ऊपरी और 25,634.12 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 57.70 अंकों की तेजी के साथ 7,908.15 पर खुला और 64.25 अंकों या 0.82 फीसदी तेजी के साथ 7,914.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,920.60 के ऊपरी और 7,842.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 137.00 अंकों की तेजी के साथ 11,053.30 पर और स्मॉलकैप 121.17 अंकों की तेजी के साथ 11,064.19 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (4.40 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (3.09 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.92 फीसदी), दूरसंचार (2.45 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.73 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों बैंकिंग (0.52 फीसदी) और वाहन (0.27 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0