businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 81 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 14, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 81 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 81.14 अंकों की गिरावट के साथ 24,772.97 पर और निफ्टी 25.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,536.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 247.91 अंकों की गिरावट के साथ 24,606.20 पर खुला और 81.14 अंकों या 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 24,772.97 पर बंद हुआ। दिनभर में सेंसेक्स ने 25,018.46 के ऊपरी और 24,473.22 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 95 अंकों की गिरावट के साथ 7,467.40 पर खुला और 25.60 अंकों या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 7,536.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,604.80 के ऊपरी और 7,443.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 107.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,629.07 पर और स्मॉलकैप 143.21 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.38 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.93 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.16 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.02 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (1.77 फीसदी), बैंकिंग (1.67 फीसदी), औद्योगिक (1.65 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.59 फीसदी) और रियल्टी (1.46 फीसदी)।

(आईएएनएस)