बाजारों में मिश्रित रूख,सेंसेक्स 5अंक नीचे
Source : business.khaskhabar.com | Mar 17, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को मिला-जुला रूख रहा। प्रमुख
सूचकांक सेंसेक्स 5.11 अंकों की गिरावट के साथ 24,677.37 पर और निफ्टी
13.80 अंकों की तेजी के साथ 7,512.55 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 169.70
अंकों की तेजी के साथ 24,852.18 पर खुला और 5.11 अंकों या 0.02 फीसदी
गिरावट के साथ 24,677.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने
24,948.30 के ऊपरी और 24,576.52 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 58.65 अंकों की तेजी के साथ 7,557.40 पर खुला और 13.80 अंकों या
0.18 फीसदी तेजी के साथ 7,512.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी
ने 7,585.30 के ऊपरी और 7,479.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रूख रहा।
मिडकैप 53.07 अंकों की तेजी के साथ 10,232.92 पर और स्मॉलकैप 6.73 अंकों की
तेजी के साथ 10,245.98 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (2.26 फीसदी),
आधारभूत सामग्री (1.28 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.08 फीसदी), सूचना
प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी
रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (1.24
फीसदी), रियल्टी (0.94 फीसदी), वित्त (0.27 फीसदी), वाहन (0.19 फीसदी) और
उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.12 फीसदी)।
(आईएएनएस)