businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 46 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 46 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 45.86 अंकों की गिरावट के साथ 24,824.83 पर और निफ्टी 7.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,555.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 111.53 अंकों की तेजी के साथ 24,982.22 पर खुला और 45.86 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 24,824.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,002.32 के ऊपरी और 24,788.58 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 25.95 अंकों की तेजी के साथ 7,589.50 पर खुला और 7.60 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 7,555.95 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,600.45 के ऊपरी और 7,541.25 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 59.56 अंकों की तेजी के साथ 10,476.82 पर और स्मॉलकैप 31.57 अंकों की तेजी के साथ 10,901.41 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.94 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.98 फीसदी), औद्योगिक (0.96 फीसदी) और धातु (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.40 फीसदी), वित्त (0.75 फीसदी), बिजली (0.55 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.53 फीसदी) और वाहन (0.36 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0