businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 316 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 316 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 315.68 अंकों की गिरावट के साथ 24,223.32 पर और निफ्टी 93.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,361.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 145.41 अंकों की गिरावट के साथ 24,393.59 पर खुला और 315.68 अंकों या 1.29 फीसदी गिरावट के साथ 24,223.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,409.26 के ऊपरी और 24,187.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 63.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,392.45 पर खुला और 93.75 अंकों या 1.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,361.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,419.40 के ऊपरी और 7,350.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 133.76 अंकों की गिरावट के साथ 10,160.76 पर और स्मॉलकैप 242.73 अंकों की गिरावट के साथ 10,522.01 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बिजली (4.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.79 फीसदी), औद्योगिक (2.69 फीसदी), रियल्टी (2.63 फीसदी) और उपभोक्सा सेवा (2.59 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (IANS)