businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 143 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 143 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 143.01 अंकों की गिरावट के साथ 24,682.03 पर और निफ्टी 53.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 37.89 अंकों की तेजी के साथ 24,862.93 पर खुला और 143.01 अंकों या 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 24,682.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,882.30 के ऊपरी और 24,597.11 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 23.35 अंकों की तेजी के साथ 7,587.20 पर खुला और 53.55 अंकों या 0.71 फीसदी गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,588.30 के ऊपरी और 7,487.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 101.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,785.79 पर और स्मॉलकैप 119.91 अंकों की गिरावट के साथ 11,476.93 पर बंद हुआ।

बीएसई के दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.14 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.07 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.93 फीसदी), बैंकिंग (1.76 फीसदी), रियल्टी (1.51 फीसदी), वित्त (1.46 फीसदी) और आधारभूत सामाग्री (1.19 फीसदी)।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0