businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dowm by 109 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 109.29 अंकों की गिरावट के साथ 24,825.04 पर और निफ्टी 37.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 147.22 अंकों की गिरावट के साथ 24,787.11 पर खुला और 109.29 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 24,825.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,961.88 के ऊपरी और 24,598.90 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 73.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,527.45 पर खुला और 37.50 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,605.10 के ऊपरी और 7,494.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 104.57 अंकों की गिरावट के साथ 10,887.69 पर और स्मॉलकैप 55.13 अंकों की गिरावट के साथ 11,596.84 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों ऊर्जा (0.70 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.28 फीसदी), रियल्टी (0.25 फीसदी) और वाहन (0.10 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (1.37 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.10 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), वित्त (0.89 फीसदी) और बैंकिंग (0.79 फीसदी)।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0