businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 330 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips by 330 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 329.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,287.42 पर और निफ्टी 101.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,387.25 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 20.44 अंकों की तेजी के साथ 24,637.41 पर खुला और 329.55 अंकों या 1.34 फीसदी गिरावट के साथ 24,287.42 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,698.95 के ऊपरी और 24,196.84 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 0.60 अंक की तेजी के साथ 7,489.70 पर खुला और 101.85 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 7,387.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,512.55 के ऊपरी और 7,363.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 23.97 अंकों की गिरावट के साथ 10,311.10 पर और स्मॉलकैप 2.39 अंकों की गिरावट के साथ 10,567.14 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से तीन सेक्टरों दूरसंचार (0.78 फीसदी), रियल्टी (0.37 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.19 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.95 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.60 फीसदी), तेल एवं गैस (1.48 फीसदी), ऊर्जा (1.35 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.25 फीसदी)। (IANS)