businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 274 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex continues to plummetमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भी गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 274.28 अंकों की गिरावट के साथ 25,036.05 पर और निफ्टी 89.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,612.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 10.99 अंकों की गिरावट के साथ 25,299.34 पर खुला और 274.28 अंकों या 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 25,036.05 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,316.95 के ऊपरी और 25,012.22 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,695.50 पर खुला और 89.20 अंकों या 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 7,612.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,702.85 के ऊपरी और 7,606.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 190.12 अंकों की गिरावट के साथ 10,606.80 पर और स्मॉलकैप 255.53 अंकों की गिरावट के साथ 11,166.12 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (3.07 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (2.67 फीसदी), ऊर्जा (2.30 फीसदी), दूरसंचार (2.16 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (2.02 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

(IANS)