businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जयपुर में समृद्धि मिल्क एंड एग्री प्रोड्यूसर कंपनी का नया हेड ऑफिस शुरू, किसानों के लिए बड़ी पहल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 samriddhi milk and agri producer company launches new head office in jaipur a major initiative for farmers 801418जयपुर। किसानों की अपनी कंपनी समृद्धि मिल्क एंड एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने आज जयपुर में अपने नए हेड ऑफिस की शुरूवात की। इसे राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ा और खुशी का कदम माना जा रहा है। कंपनी ने जनवरी 2026 के अंत में सीकर में सिर्फ एक चिलिंग सेंटर के साथ काम शुरू किया था। लेकिन बहुत कम समय में ही कंपनी ने काफी तरक्की की है। अब कंपनी राज्य में तीन और चिलिंग सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंच बनाई जा सके। उद्घाटन के मौके पर डेयरी क्षेत्र के कई अनुभवी लोग डॉ. हिम्मत सिंह, अनिल चड्ढा, डॉ. सुनील मंगवाना और जी.डी. शर्मा मौजूद रहे। 

कंपनी के सीओओ अमरीश जोशी ने बताया कि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से किसानों की अच्छी मांग आ रही है और कंपनी जल्द ही अपनी सेवाएं वहां पहुंचाएगी। कंपनी का काम पूरी तरह तकनीक और पारदर्शिता पर आधारित है, ताकि किसानों को सही फायदा मिल सके। 

कंपनी के सीईओ, डॉ. जयेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि समृद्धि पूरी तरह किसानों की कंपनी है और यह राज्य की सहकारी समितियों के साथ मिलकर काम करेगी। कंपनी किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही, बल्कि उन जगहों पर किसानों की मदद करेगी जहां सहकारी व्यवस्था कमजोर है या नहीं है। उन्होंने जयपुर डेयरी, अजमेर डेयरी और भीलवाड़ा डेयरी के अच्छे काम की भी तारीफ की और वहां के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सहयोग कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। 

कंपनी के सीएचआरओ, रवि बजाज ने बताया कि समृद्धि का उद्देश्य किसानों को मजबूत बनाना है और इसके लिए कंपनी रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि कम समय में ही कई डेयरी प्रोफेशनल्स ने कंपनी से जुड़ने में रुचि दिखाई है। समृद्धि का यह कदम न केवल डेयरी क्षेत्र को मजबूत करेगा, बल्कि राजस्थान के किसानों के लिए रोजगार और आय के नए मौके भी लेकर आएगा।

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0