businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेल को 3 तिमाही में 3 हजार करोड़ रुपये घाटा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rs 3000 crore loss to sail in 3 quartar 30699रायपुर । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इतिहास में पहली बार तीन तिमाही में 3 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को हालांकि इस वर्ष 345 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है, लेकिन यह अब तक का सबसे कम है।

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सेल की स्थिति इस बार काफी खराब है। 9 महीने के जो आंकड़े आएं हैं, उसमें तीन हजार करोड़ रुपये का घाटा है। सेल के अध्यक्ष को इस स्थिति से निपटने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस चंद्रसेखरन ने सेल के घाटे के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

नौ माह के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक कर चुकाने से पहले 4,858 करोड़ रुपये का घाटा रहा। वहीं, कर चुकाने के बाद सेल का घाटा 2,906 करोड़ रुपए रहा। बीएसपी में भी इस वर्ष महज 345 करोड़ रुपए शुद्ध लाभ रहा, जबकि गत वर्ष बीएसपी का शुद्ध लाभ 2,232 हजार करोड़ रुपए था। (IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0