businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस पॉवर का शुद्ध लाभ 16 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance power net profit increased by 16 percent 40081नई दिल्ली। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पॉवर ने शुक्रवार को कहा कि 2015-16 की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 15.80 फीसदी बढक़र 320.16 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 276.47 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा कि 2015-16 में बिजली उत्पादन अधिक रहने का शुद्ध लाभ बढऩे में योगदान रहा है।

आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल समेकित आय 1,680.77 करोड़ रुपये से बढक़र 2,653.16 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में समेकित शुद्ध लाभ बढक़र 1,361.94 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,028.32 करोड़ रुपये था। वहीं कुल समेकित आय इस दौरान 7,202 करोड़ रुपये से बढक़र 11,038.50 करोड़ रुपये रही।

कंपनी की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 5,945 मेगावाट है, जिसमें कोयला, गैस, पनबिजली और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे सभी बिजली उत्पादन स्रोत शामिल हैं।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 7.51 फीसदी तेजी के साथ 52.25 रुपये पर बंद हुए।

(IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0