रघुराम राजन का दोबारा गवर्नर बनना मुश्किल!
Source : business.khaskhabar.com | May 10, 2016 | 

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के दोबारा गवर्नर बनना मुश्किल नजर आ
रहा है। एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक रघुराम राजन ने अपने हालिया
बयानों में मोदी सरकार को काफी निराश किया है। इससे आशंका जताई जा रही है
कि राजन दोबार गवर्नर मुश्किल ही बन पाएंगे। सितंबर में आरबीआई गवर्नर
रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन उनके दोबारा गवर्नर बनने की
उम्मीद कम है।
सूत्रों का कहना है कि रघुराम राजन का हर मुद्दे पर
बढ़-चढक़र बोलना उनके खिलाफ जा सकता है। गौरतलब है कि नवंबर 2015 में रघुराम
राजन ने भारत में असहिष्णुता वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि
असहिष्णुता के कारण आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है।
यही नहीं, अप्रैल
2016 में रघुराम राजन ने भारत को अंधों में काना राजा कहा था। उनके इस बयान
का भारत में काफी विरोध भी हुआ था। रघुराम राजन के इस बयान पर वित्त
मंत्री अरुण जेटली ने भी कडी आपत्ति जताई थी।