businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन स्टोर पर प्रीपेड, पोस्टपेड कनेक्शन अब तत्काल चालू होगा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 prepaid postpaid connection on vodafone store will immediately turn on now 73254नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को कहा कि बुधवार (24 अगस्त से) देश के 4,500 से अधिक चुनिंदा वोडाफोन स्टोर और वोडफोन मिनी स्टोर में नए कनेक्शन के लिए आने वाले उपभोक्ता तुरन्त वोडाफोन सुपरनेटज्ड पर बात करते हुए बाहर निकल सकेंगे। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शनों के लिए उनके पास केवल अपना आधार नम्बर होना चाहिए।
 
वोडाफोन इण्डिया के निदेशक (कॉमर्शियल) संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘अब से हमारे स्टोर्स में नए कनेक्शन के लिए आने वाले उपभोक्ता कुछ ही मिनटों में इस नए कनेक्शन पर बात करना शुरू कर सकेंगे। हमने आधार आधारित ई-केवायसी समाधान उपलब्ध कराने तथा दो सर्कलों में इसका परीक्षण करने के लिए दूरसंचार विभाग के साथ साझेदारी की है। बुधवार से हम इसे देश भर में शुरू करने जा रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि वोडाफोन ने एक विशेष एप का विकास किया है, जिसके जरिए रीटेलर ई-केवायसी का इस्तेमाल कर तुरन्त नए कनेक्शन को एक्टिवेट कर सकेंगे।(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0