businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पैनासोनिक इंडिया ने 12490 रुपये में ‘एलुगा ए4’ उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 panasonic india launches eluga a4 at rs 12490 269723नई दिल्ली। पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को नया ‘एलुगा ए4’ स्मार्टफोन, 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 12,490 रुपये में लांच किया है।

इस डिवाइस में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कव्र्ड डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस (फ्लैश के साथ) पिछला कैमरा तथा पांच मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस प्रमुख (मोबिलिटी खंड) पंकज राणा ने बताया, ‘‘यह उच्च-उन्नत एनक्रिप्शन चिप के साथ आपके डेटा को सुरक्षित रखेगा तथा हम अपने ग्राहकों को आकर्षक कीमत में अभिनव तकनीक मुहैया कराते हैं।’’

यह एक ड्यूअल सिम डिवाइस है, जिसमें इन-हाउस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अस्सिटेंट है, जिसका नाम ‘अर्बो’ है।

इस डिवाइस में क्वाड-कोर प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 1.25 गीगाहट्र्ज है। इसके साथ तीन जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढाय़ा जा सकता है।

‘एलुगा ए4’ तीन रंगों में सभी पैनासोनिक अधिकृत डीलर के पास उपलब्ध है।

(आईएएनएस)

[@ जवान रहने के लिए मॉडल को लगा ये चस्का]


[@ ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता]


[@ कहीं पानी के ऊपर से गुजरता है पुल तो कहीं पहाडों को...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0