businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओपनएआई ने 'इमेजेज 2.0' लॉन्च किया, मिलेगा अधिक रियल आउटपुट 

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 openai launches images 20 delivering more realistic outputs 808054नई दिल्ली । दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई ने अपने प्लेटफॉर्म  में 'इमेजेज 2.0' को लॉन्च किया है। यह एक अगली पीढ़ी का इमेज जनरेशन मॉडल है, जिसका उद्देश्य अधिक तर्क क्षमताओं के लिए सटीक, रियल और अधिक उपयोग विजुअल प्रदान करना है। 
कंपनी ने बताया कि इमेजेज 2.0 निर्देशों का पालन करने और इमेज में मौजूद बारीक एलिमेंट्स को संभालने के तरीके में सुधार करता है। यह छोटे टेक्स्ट, आइकन और यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स को पहले के मुकाबले अधिक सटीकता से प्रस्तुत करता है। 
साथ ही यह अलग-अलग अनुपात वाली इमेज को जनरेट करने में सक्षम है, जिसमें सोशल मीडिया ग्राफिक्स से लेकर प्रिजेंटेशन शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, इसमें एक बड़ा अपडेट सोचने की क्षमता है। यह मॉडल रियल-टाइम जानकारी के लिए वेब सर्च मॉडल का उपयोग करने में सक्षम है और एक ही प्रोम्ट से कई अलग-अलग इमेज जनरेट कर सकता है।
ओपनएआई के मुताबिक, चैटजीपीटी इमेजेज 2.0 अलग-अलग भाषाओं में भी प्रदर्शन करने में सक्षम है। यह मॉडल जापानी, कोरियाई, चीनी, हिंदी और बंगाली भाषाओं में तस्वीरों के अंदर टेक्स्ट को अधिक सटीकता के साथ जारी कर सकता है। 
विजुअल क्वालिटी के मामले में, इमेजेज 2.0 फोटोग्राफ, सिनेमाई स्टिल्स, मंगा और पिक्सेल आर्ट जैसे फॉर्मेट में बेहतर रियल और सटीक विजुअल प्रदान करता है, साथ ही प्रकाश, बनावट और बारीक विवरणों को बेहतर ढंग से संभालता है।
कंपनी ने बताया कि इमेजेज 2.0 यूआई स्क्रीनशॉट, मैगजीन लेआउट, इन्फोग्राफिक्स, हाथ के लिखे नोट्स, कॉमिक्स और मंगा, विज्ञापन और सिनेमाई विजुअल जैसे विभिन्न उपयोगों और स्टाइल के साथ-साथ कैनवा, फिग्मा और एडोब जैसे प्लेटफार्मों पर डिजाइन वर्कफ्लो को आसान बनाता है।
ओपनएआई ने कहा कि यह नया मॉडल चैटजीपीटी और कोडेक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। हालांकि, सोचने वाले कुछ एडवांस फीचर्स केवल पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया कि 'जीपीटी- इमेज-2' मॉडल को एपीआई के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, जिसकी कीमत चयनित इमेज की गुणवत्ता और रिजॉल्यूशन के आधार पर अलग-अलग होगी।
--आईएएनएस 

[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]