businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

NSE की चेतावनी : JACKPOT TRADING NIFTY टेलीग्राम चैनल से रहें सावधान, नहीं मिलेगा इन्वेस्टर प्रोटेक्शन का सुरक्षा कवच

Source : business.khaskhabar.com | Oct 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 nse warns beware of the jackpot trading nifty telegram channel no investor protection cover will be provided 851207
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

शेयर बाजार में गारंटीड और भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले फर्जी टेलीग्राम गिरोहों के खिलाफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कड़ा रुख अपनाया है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को अलर्ट जारी करते हुए 'JACKPOT TRADING NIFTY' नाम के टेलीग्राम चैनल और '@Capitalgain_25' हैंडल से पूरी तरह सतर्क रहने की चेतावनी दी है।एक्सचेंज के संज्ञान में आया है कि यह चैनल निवेशकों को शेयर बाजार में टिप्स देने, गारंटीड रिटर्न वाली अवैध स्कीमें चलाने और अवैध 'अकाउंट हैंडलिंग' जैसी सेवाएं देने के झूठे दावे कर रहा है। 

कानूनन अपराध है गारंटीड रिटर्न का वादाः 
एनएसई ने स्पष्ट किया है कि भारतीय प्रतिभूति कानूनों के तहत शेयर बाजार में किसी भी तरह के आश्वस्त या गारंटीड रिटर्न की पेशकश पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। निवेशकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे ऐसी किसी भी भ्रामक योजना में निवेश न करें और न ही अपना ट्रेडिंग यूजर आईडी या पासवर्ड किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा करें। एक्सचेंज ने दो टूक कहा है कि उक्त टेलीग्राम चैनल या हैंडल का एनएसई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 

धोखाधड़ी पर नहीं मिलेगी सुरक्षा की गारंटीः 
एक्सचेंज ने आगाह किया है कि ऐसी अवैध और गैर-पंजीकृत योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशक अपने वित्तीय जोखिम पर खुद जिम्मेदार होंगे। विवाद की स्थिति में निवेशकों को निम्नलिखित सुरक्षा लाभ नहीं मिलेंगे:- 
एक्सचेंज के अधिकार क्षेत्र में मिलने वाला निवेशक संरक्षण (Investor Protection)। 
एनएसई की अधिकृत विवाद समाधान प्रक्रिया (Dispute Resolution Mechanism)। 
एक्सचेंज द्वारा संचालित निवेशक शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal Mechanism)। 

एक्सचेंज ने सलाह दी है कि निवेशक किसी भी संस्था या व्यक्ति के साथ वित्तीय लेनदेन करने से पहले एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'Know/Locate your Stock Broker' सुविधा के जरिए पंजीकृत ब्रोकर और उनके अधिकृत बैंक खातों की सत्यता अवश्य जांच लें।

[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0