businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब वोडाफोन भी घटाएगा इंटरनेट की दरें

Source : business.khaskhabar.com | July 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now vodafone india to slash data tariff soon 59444नई दिल्ली। भारतीय एयरटेल और आइडिया सेलुलर के बाद अब वोडाफोन भी मोबाइल इंटरनेट दरों में कटौती करने पर विचार कर रहा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वोडाफोन जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है।

वोडाफोन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने कहा, ‘‘हम अपने ग्रहकों को मूल्यवान पेशकश देते रहे हैं और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। हम अन्य दूरसंचार कंपनियों के अनुरूप अपनी इंटरनेट सेवाओं की दरों में कटौती कर सकते हैं और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।’’

सुनील ने जीएसएम एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह से इतर पत्रकारों से ये बातें कहीं।

उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह एयरटेल और आईडिया अपनी इंटरनेट दरों में 67 प्रतिशत तक की कटौती कर चुके हैं।(IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0