businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में मिलाजुला रूख,सेंसेक्स12अंक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mixed response in stock marketssensex down by 12 points 27527मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रूख रहा। सेंसेक्स 11.58 अंकों की गिरावट के साथ 24,673.84 पर और निफ्टी 8.75 अंकों की तेजी के साथ 7,555.20 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 19.62 अंकों की कमजोरी के साथ 24,665.80 पर खुला और 11.58 अंकों या 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 24,673.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,736.03 के ऊपरी और 24,608.51 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी सुबह 4.10 अंकों की कमजोरी के साथ 7,542.35 पर खुला और 8.75 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 7,555.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,569.35 के ऊपरी और 7,526.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रूख रहा। मिडकैप 67.72 अंकों तेजी के साथ 10,594.26 पर और स्मॉलकैप 67.04 अंकों की तेजी के साथ 10,664.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (1.59 फीसदी), बिजली (1.58 फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.97 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.59 फीसदी) और वाहन (0.08 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0