businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लाइट इंडिया एक्सपो दिल्ली में 5 अक्टूबर से

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 light india expo in delhi from october 5 81760नई दिल्ली। लाइटों की विशेष प्रदर्शनी ‘लाइट इंडिया एक्सपो-2016’ का आयोजन नई दिल्ली में पांच से सात अक्टूबर बीच किया जाएगा। ‘लाइट इंडिया एक्सपो-2016’ एल.ई.डी. के बढ़ते क्षेत्र में एक प्रमुख व्यापार का मंच पेश करेगा। इसमें देश व विदेश के प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन मैसे फैंकफर्ट इंडिया करती है।  मैसे फैंकफर्ट इंडिया के बोर्ड सदस्य राज मानिक ने कहा कि 5 से 7 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले ‘लाइट इंडिया एक्सपो 2016’ के जरिए लाइट के क्षेत्र में भारतीय अवसरों की जानकारी व्यापार व उद्योग जगत को होगी और इस क्षेत्र की समझ भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण की सुविधाओं को बनाने के लिए तमाम प्रोत्साहन दे रही है। उम्मीद है कि इन प्रयासों की जानकारी एक्स्पो के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।  लाइट इंडिया एक्सपो आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, लाइटिंग इंजीनियरों, डिजाइनरों, पेशेवर होटल, मॉल मैनेजमेंट, रेस्तरां, कार्यालय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, निर्माण व रीयल एस्टेट कंपनियों, भवन निर्माण ठेकेदार, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट, मोटर वाहन उद्योग के लिए आदर्श स्थल के रूप में होगा। उर्जा कंपनियों, व्यापारियों, प्रकाश वितरकों, एलईडी उत्पादकों, लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, नगर निगम अधिकारियों के लिए यह प्रदर्शनी फायदेमंद साबित हो सकती है।




Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0