businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

LG का ड्यूअल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन 19,990 रुपये में

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lg launches dual camera smartphone in india at rs 19990 75030नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में नये एक्स कैम स्मार्टफोन उतारा जिसमें पीछे की तरफ दो कैमरे लगे हैं।

यह फोन 19,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें एक कैमरा स्टैंडर्ड लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का है तो पीछे की तरफ दूसरा कैमरा वाईड एंगल लेंस का 5 मेगापिक्सल वाला है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए लगा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है।

एलजी इंडिया के विपणन प्रमुख (मोबाइल) अमित गुजराल ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘एक्स कैम के साथ हम उपभोक्ताओं को ड्यूल कैमरा वाला स्मार्टफोन उचित कीमत पर मुहैया करा रहे हैं।’’

एलजी जी5 की तरह ही एलजी एक्स कैम में स्टैंडर्ड लेंस के साथ 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस लगा है। इस फोन में एक पॉप आउट फीचर है जिससे दोनों कैमरों से खींची गई तस्वीरों को एक साथ मिलाकर ‘पिक्चर इन ए फ्रेम’ प्रभाव पैदा कर देता है।

इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच का पूर्ण एचडी इन सेल टच डिस्प्ले है। इसमें 1.14 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। इसमें 2 जीबी रैम है और यह एंड्रायल के मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें 16 जीबी इंटरनल मेमोरी और 2,520 एमएएच की बैटरी लगी है।(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0