businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कार्बन ‘के9 म्यूजिक 4जी’ 4,990 रुपये में लांच

Source : business.khaskhabar.com | Dec 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 karbonn k9 music 4g in india for rs 4990 280925नई दिल्ली। घरेलू हैंडसेट निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने शुक्रवार को ‘के9 म्यूजिक 4जी’ स्मार्टफोन 4,990 रुपये में लांच किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह फोन म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ‘के9 म्यूजिक’ में ड्यूअल स्पीकर्स है और यह सावन एप पर तीन महीनों के लिए अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड के साथ उपलब्ध है।

इस डिवाइस में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर आधारित है तथा इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी लगी है।

इस डिवाइस में 5 इंच का डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो है।
(आईएएनएस)

[@ झट से पाएं ढीली त्वचा में कसाव,कैसे आइये जानते हैं]


[@ यह है स्वर्ग का झरना, जहां से कोई नहीं लौटा वापस]


[@ लेडी गागा को पसंद है ऐसे पुरुष ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0