businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियो फोन की अगली बुकिंग तिथि जल्द : रिलायंस जियो

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 jiophone next booking date soon reliance jio 267653नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 1,500 रुपये वाले जियो-फोन के निर्माण रुकने संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह देश की डिजिटल ²ष्टि को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, ‘‘जियो फोन ‘इंडिया का स्मार्टफोन’ देश की डिजिटल ²ष्टि को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जियो प्रारंभ में 60 लाख भारतीयों को जियो फोन के साथ जुडऩे का स्वागत करता है। हम जल्द ही जियो फोन बुङ्क्षकग की अगली तिथि की घोषणा करेंगे।’’

मीडिया रपटों में कहा गया था कि कंपनी ने जियो फोन का निर्माण रोक दिया है और वह एंड्रायड वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने 21 जुलाई को 4 जी और वोल्ट-सक्षम जियो फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। जिसमें ग्राहक 1500 रुपये की जमा राशि के साथ मुफ्त में फोन पा सकते हैं।

कंपनी ने 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन वाले यूजर्स को अपना लक्ष्य बनाया है। 2.4 इंच वाले इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जियोफोन में एक नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी कार्ड भी दिया गया है।

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, जियो प्रति माह 100 करोड़ से ज्यादा जीबी डेटा अपने पास रखेगा।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के मुताबिक, 2017 की दूसरी तिमाही में 6.18 करोड़ मोबाइल फोन बेचे दिए गए थे, जिनमें से 54 प्रतिशत फीचर फोन थे। जिसमें नौ फीसदी की अनुक्रमिक वृद्धि देखी गई थी।
(आईएएनएस)

[@ दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में, अपनाए ये 7 टोटके]


[@ आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास]


[@ पीएम मोदी के भाई का फर्जी सेक्रेटरी अरेस्ट, केंद्र के अफसरों पर जमाता था रौब]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0