businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीडियोकॉन के 4जी स्मार्टफोन पर जियो प्रीव्यू ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 jio preview offer now on all videocon 4g smartphones 76669नई दिल्ली। घरेलू मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीडियोकॉन स्मार्टफोन ने जियो प्रीव्यू ऑफर मुहैया कराने के लिए मंगलवार को रिलायंस जियो के साथ गठबंधन की घोषणा की।

वीडियोकॉन के ग्राहक अब रिलायंस जियो प्रीव्यू ऑफर तथा जियो एप्स 90 दिनों तक मुफ्त में पा सकते हैं।

वीडियोकॉन के प्रौद्योगिकी व नवाचार प्रमुख अक्षय धूत ने कहा, ‘‘ड्युअल व्हाट्सएप तथा सेल्फी फ्लैश से युक्त हमारा नया 4जी स्मार्टफोन देश में 4जी के लिए क्रांतिकारी उत्पाद है।’’

धूत ने कहा, ‘‘इस गठबंधन से उपयोगकर्ता 4जी/वीओएलटीई सेवाओं को वीडियोकॉन स्मार्टफोन पर पा सकते हैं।’’

जियो की 4जी-एलटीई सेवाओं में असीमित एचडी वॉइस कॉल्स, असीमित एसएमएस, असीमित हाईस्पीड डेटा तथा जियो प्रीमियम एप्स शामिल हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0