businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेब्रा ‘एलीट 25ई’ हेडफोंस लांच

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 jabra elite 25e headphones launched in india 276847नई दिल्ली। डेनमार्क की  जीएन नेटकॉम की सहायक कंपनी जेब्रा ने मंगलवार को भारतीय बाजार में जेब्रा ‘एलीट 25ई’ हेडफोंस 3,999 रुपये में लांच किया। यह कंपनी इन-इयर और ऑन-इयर ऑडियो वेयरेबल्स का निर्माण करती है।

ये हेडफोन्स संगीत के अलावा कॉल करने या सुनने के काम भी आते हैं तथा इसका बैटरी टाइम 18 घंटे है।

जेब्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलम मैकडॉलर ने एक बयान में कहा, ‘‘इसी कीमत में बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य डिवाइस की बैटरी लाइफ उतनी नहीं है, जितनी ‘जेब्रा एलीट 25ई’ हेंडफोंस की है।’’

हवा और जल रोधी इस डिवाइस में एप्पल सिरी और गूगल नाउ के लिए समर्पित बटन दिया गया है।

इसकी नई इयरजेल डिजाइन के कारण यह पहनने में अधिक सुरक्षित और आरामदायक है तथा इससे आवाज का रिसाव भी काफी कम होता है।

इस हेडफोन को ब्लूटूथ के माध्यम से आठ डिवाइसों को कनेक्ट किया जा सकता है, जिसमें दो डिवाइसों को एक ही समय पर एक साथ ‘मल्टीयूज’ फीचर के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

(आईएएनएस)

[@ अघोरी बाबाओं की अघोरी दुनिया]


[@ नींद में आते हैं खर्राटे तो हो जाएं सावधान क्योंकि...]


[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0