businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इनफोकस ‘विजन 3’ 6,999 रुपये में लांच

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 infocus vision 3 in india for rs 6999 280115नई दिल्ली। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी इनफोक मोबाइल ने मंगलवार को ‘विजन 3’ किफायती स्मार्टफोन 6,999 रुपये मेंं लांच किया।

इस डिवाइस में 5.7 इंच का फुल-विजन डिस्प्ले है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 है। ‘विजन 3’ अमेजन डॉट इन पर 20 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

शार्प एंड इनफोकस मोबाइल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुओ जोंगशेंग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इनफोकस ‘विजन 3’ में फुल-विजन डिस्प्ले के साथ बढिय़ा कैमरा के साथ शक्तिशाली बैटरी लगी है।’’

‘विजन 3’ के पिछले कैमरे में 13 मेगापिक्सल का ऑटो जूमिंग (एजेड) लेंस और 5 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस लगा है।

यह डिवाइस डुअलफी कैमरा फीचर से लैस है, जो यूजर को अगले और पिछले कैमरे से एक साथ तस्वीर उतारने की सुविधा देता है।

इस डिवाइस का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ ब्यूटी फीचर दिया गया है।

इस डिवाइस में 1.3 गीगाहट्र्ज का एमटीके 6737एच प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस एंड्रायड के नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 22 दिनों का स्टैंडबाई टाइम देती है।
(आईएएनएस)

[@ जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए]


[@ अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’]


[@ सिल्की शाइनी हेयर चाहिए तो पढें इसे...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0