businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफिनिटी डिस्प्ले पर काम कर रहा सैमसंग : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 infinity display for samsung galaxy a series report 270869सियोल। सैमसंग कथित तौर अपने मिड-रेंज गैलेक्सी ए सीरीज (2018 संस्करण) के लिए बेजल-लेस 18:9 ‘इंफिनिटी डिस्प्ले’ पर काम कर रहा है।

सैममोबाइल ने गुरुवार की देर शाम को कहा, ‘‘गैलेक्सी ए5 (2018) में इंफिनिटी डिस्प्ले होगा लेकिन शायद वह घुमावदार न हो। यह गैलेक्सी एस8 एक्टिव जैसा ही हो सकता है।’’

यह ए सीरीज में प्रमुख बदलाव हो सकता है क्योंकि पुराने गैलेक्सी ए मोबाइल परंपरागत 16:9 ऐस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ आता था।

सैमसंग ने इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ जुडऩे के लिए गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8प्लस स्मार्टफोन को लंबे डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

कंपनी के नवीनतम फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 8 में ऐस्पेक्ट रेशियो और इन्फिनिटी डिस्प्ले सुविधा मौजूद है।

सैममोबाइल के मुताबिक, आने वाले उपकरण का परीक्षण एंड्रॉइड 7.1.1 नोऊगैट पर किया जा रहा है।

गैलेक्सी ए सीरीज के नए संस्करण के अगले साल की शुरूआत में बाजार में आने की संभावना है।
(आईएएनएस)

[@ आंखों की सुंदरता बढाने का तरीका]


[@ दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे]


[@ ऐसे करेंगे मंत्रों का जाप तो हर काम होगा सफल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0