businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में घटा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 industrial productivity slows down in decemberनई दिल्ली। भारत के औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर में साल-दर-साल आधार पर 1.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई हालांकि यह नवंबर में दर्ज की गई 3.42 फीसदी गिरावट से थोडा बेहतर है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकडों से मिली। दिसंबर 2014 में उत्पादन 3.6 फीसदी बढा था।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकडे के मुताबिक मौजूदा कारोबारी साल के प्रथम नौ महीने में औद्योगिक उत्पादन में साल-दर-साल आधार पर 3.1 फीसदी वृद्धि रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.6 फीसदी थी। दिसंबर में विनिर्माण उत्पादन 2.4 फीसदी घटा। बिजली उत्पादन हालांकि 3.2 फीसदी बढा और खनन उत्पादन 2.9 फीसदी बढा। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0