businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india and egypt have huge opportunities in transport and supply chain infrastructure piyush goyal 860996काहिरा । केेंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद है।  
गोयल यह बयान, मिस्र के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद आया है, जिसमें अगले उन्होंने पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को मजबूत करने के व्यापक अवसरों पर चर्चा की।
गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मिस्र के परिवहन मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल इंजीनियर कामेल अल-वजीर के साथ शानदार बैठक हुई। इस दौरान रेलवे, राजमार्गों, बंदरगाहों और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मिस्र के बुनियादी ढांचे के विकास में भारतीय और मिस्र की कंपनियों के बीच अधिक सहयोग देखने की उम्मीद है।"
उन्होंने मिस्र के उद्योग मंत्री खालिद हाशम अली माहेर से भी मुलाकात की और भारत-मिस्र के औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
वाणिज्य मंत्री ने कहा, "मिस्र में भारतीय व्यवसाय निवेश, रोजगार, निर्यात और नवाचार में योगदान दे रहे हैं। हमने उनके आगे के विकास में सहयोग करने के तरीकों पर चर्चा की। मिस्र की भौगोलिक स्थिति उसे अफ्रीका, यूरोप और अरब जगत का प्रवेश द्वार बनाती है। ऐसे में वह संयुक्त विनिर्माण, प्रौद्योगिकी साझेदारी और मजबूत सप्लाई चेन के लिए एक स्वाभाविक साझेदार है।"
दोनों देशों ने इस बात पर भी चर्चा की कि उनकी औद्योगिक नीतियां किस तरह 'मेक इन इंडिया' के पूरक बन सकती हैं। इसके अलावा ऑटोमेशन और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण तथा प्रौद्योगिकी साझा करके सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार किया गया।
इससे पहले गोयल ने रविवार को कहा था कि भारत और मिस्र अब समझौते के संदर्भ की शर्तों पर काम करेंगे और तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) या मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाओं का आकलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत और मिस्र के बीच व्यापार एवं निवेश को मजबूत करने के व्यापक अवसर हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिस्र में 700 से अधिक भारतीय कंपनियां पंजीकृत हैं।
यहां आयोजित भारत-मिस्र बिजनेस फोरम की बैठक से इतर आईएएनएस से बातचीत में मंत्री ने कहा, "हमारे दोनों देशों के नेताओं के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के कारोबारी समुदायों के बीच भी मजबूत रिश्ते हैं।"
गोयल ने आईएएनएस से कहा, "इसके अलावा, दोनों देशों की सभ्यताएं और इतिहास हजारों साल पुराने हैं। इसलिए, दोनों प्राचीन सभ्यताओं को करीब लाने के साथ-साथ हम व्यापार और उद्योग को भी करीब ला रहे हैं।"
भारत-मिस्र बिजनेस फोरम में विभिन्न क्षेत्रों की भारत और मिस्र की 300 से अधिक कंपनियां एक ही मंच पर एकत्रित हुईं।
--आईएएनएस
 

[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0