businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई मोटर का संचालन लाभ 5 साल के निचले स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 hyundai motor operating profit at 5 year low 31800सियोल। ह्युंडई मोटर का संचालन लाभ वर्तमान कैलेंडर वर्ष की प्रथम तिमाही में गत पांच साल के निचले स्तर पर दर्ज किया गया। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को दाखिल की गई नियामकीय सूचना में दी है। कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का संचालन लाभ 1,340 अरब वॉन (1.16 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 15.5 फीसदी कम है।

संचालन लाभ माह-दर-माह आधार पर 11.4 फीसदी कम रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 10.8 फीसदी घटकर 1,770 अरब वॉन रहा। आय हालांकि इस दौरान 6.7 फीसदी बढक़र 22,350 अरब वॉन रही।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0