ह्यूंडई ने पेश की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी, सिंगल चार्ज में देगी 490 किमी तक की रेंज
Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली ह्यूंडई ने जुलाई में हुए 2026 गाइकिंडो इंडोनेशिया ऑटो शो में 7-सीटर Neria इलेक्ट्रिक MPV के प्रोटोटाइप वर्जन को शोकेस किया था। Neira मूल तौर पर भारत में बिकने वाली Kia Carens Clavis EV की ही रीबैज्ड वर्जन है। Hyundai ने घोषणा की है कि Neria के प्रोडक्श वर्जन को आने वाला GAW 2026 में दिखाया जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग भी उसी दिन शुरू होगी। हालांकि, इसक डेब्यू से पहले इसकी कुछ जानकारी सामने आई है।
ह्यूंडई Neira फ्रंट और ग्रिलः Neira में क्लोज्ड ग्रिल और फ्रंट बंपर के हिस्से की डिटेलिंग अलग है और Clasiv EV का आगे का हिस्सा ज्यादा फ्यूचरिस्टिक स्टाइल का है। इसके मुकाबले Neira का फोकस ज्यादा ट्रेडिशनल और मजबूत लुक बनाए रखने पर दिखता है।
साइड प्रोफाइल काफी मिलती-जुलती है जिसमें सबसे बड़ा अंतर अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन का है और इसके ORVMs भी थोड़ अलग दिखते हैं। इसके बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल, ब्लैक-आउट पिलर, डोर मोल्डिंग और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स Clavis EV जैसे ही हैं। पीछे की तरफ, Neira में कुछ स्टाइल बदलावों के साथ वही लाइटिंग सेटअप इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसके बंपर पर की गई डिटेलिंग अलग है।
इंटीरियर और बैजिंगः Hyundai ने अभी तक Neira MPV का इंटीरियर नहीं दिखाया है। रीबैज्ड वर्जन होने की वजह से इसे Kia Carens Clavis EV से बहुत ज्यादा अलग होने की संभावना है। जुलाई में दिखाए गए प्रोटोटाइप का इंटीरियर ब्लू और व्हाइट कलर की डुअल-टोन थीम में था जो Clavis EV जैसा ही है। हालांकि, Neira में Hyundai की खास बैजिंग मिलेगी जैसे कि फोर-डॉट स्टीयरिंग व्हील।
सीटिंग ऑप्शन और फीचर्सः इसके अलावा जहां Clavis EV में 6-सीट और 7-सीट दोनों वर्जन मिलते हैं तो वहीं Neira के केवल 7-सीटर मॉडल के रूप में आने की उम्मीद है। Neira EV और Clavis EV में कई फीचर्स एक जैसे होंगे। Clavis EV में डुअल 12.3 इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, फ्रंट वेंटिलिटेड सीटें, 64-कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, AQI डिस्प्ले के साथ स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ह्यूंडई Neira पावरट्रेन और बैटरीः ह्यूंडई Neira में Clavis EV से पावरट्रेन लिए जाने की उम्मीद है। Clavis EV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं और दोनों ही 255nm का टॉर्क जनरेट करते हैं तो वहीं पावर आउटपुट 135PS (42kWh) और 171PS (51.4kWh) है। इसकी ड्राइविंग रेंज (MIDC पार्ट 1 + पार्ट 2 साइकिल के मुताबिक), 404km और 490km है। Clasiv EV 100kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे यह लगभग 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। हालांकि, इसे भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]
[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]
[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]