businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्यूंडई बेआन जल्द हो सकती है लॉन्च टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai bayan spotted testing launch expected soon 842965
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में हुंडई की ओर से बेआन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। कैसे फीचर्स के साथ इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। नई एसयूवी के तौर पर निर्माता की ओर से बेयोन एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है। 

हो रही टेस्टिंगः 
लॉन्च से पहले हुंडई की ओर से इस एसयूवी की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है। देखी गई यूनिट्स से कुछ फीचर्स और इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। 

ये मिली जानकारीः 
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। जिसमें डैशबोर्ड के ऊपर का हिस्सा सपाट रखा गया है। नई जेनरेशन वेन्यू के स्टेयरिंग की तरह ही बेयोन में स्टेयरिंग को दिया गया है, जिसमें चार डॉट लगाए गए हैं। दो स्क्रीन दी गई हैं, जिसमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर दी गई है। साथ ही एसयूवी में ब्राउन रंग, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, एलईडी हेडलाइट को भी दिया जाएगा। 

जल्द होगी लॉन्चः 
हुंडई की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन के आस पास लॉन्च किया जा सकता है। 

इतनी होगी कीमतः 

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इस क्रॉसओवर एसयूवी को आठ से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। जिसे क्रेटा के नीचे ऑफर किया जाएगा। 

इनसे होगा मुकाबलाः 
Hyundai Bayon को भारत में Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।

[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0